BJP सांसद का छलका दर्द, बोले- मोदी जी ने हमसे पहले ही सांसद निधि ले ली, अब हम क्या करें?

Edited By meena, Updated: 17 Apr, 2021 05:09 PM

mp ferozia s big statement about mp fund

सांसद फिरोजिया का सांसद निधि के सवाल पर दिल का दर्द सामने आया है। मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि स्वास्थ्य सेवा में विधायक निधि से 50-50 लाख दिया जा रहा है तो आप सांसद निधि से कितना दे रहे है तो सांसद फिरोजिया ने कहा कि हमसे तो पहले ही प्रधानमंत्री...

उज्जैन: सांसद फिरोजिया का सांसद निधि के सवाल पर दिल का दर्द सामने आया है। मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि स्वास्थ्य सेवा में विधायक निधि से 50-50 लाख दिया जा रहा है तो आप सांसद निधि से कितना दे रहे है तो सांसद फिरोजिया ने कहा कि हमसे तो पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड में 2 साल के लिए राशि ले रखी है।

PunjabKesari

दरअसल, उज्जैन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक हुई। इसमें सांसद फिरोजिया भी शामिल हुए। जहां सांसद निधि के सवाल पर उनका दर्द छलका। उन्होंने कोरोना संकट के लिए सांसद निधि से मदद देने के सवाल पर कहा कि पीएम मोदी ने कोविड में 2 साल के लिए राशि पहले ही ले रखी है। वहीं सांसद ने कहा हमें आज एक ऑक्सिजन टैंकर मिलने वाला है किसी को जिले में ऑक्सिजन की कमी नही आने दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!