Video: MP फिर हुआ शर्मसार, 3 दिन से गुम बच्चे की बोरी में बंद मिली लाश

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 11 Apr, 2019 05:31 PM

तीन दिन पहले गांव से गुम हुए बच्चे की बोरे में बंद लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मामला चरगंवा गांव का है जहां एक बच्चा 8 अप्रैल सुबह अपने घर से लापता हो गया लेकिन वापस नहीं आया था। बच्चे के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस उसे तलाश रही थी।...

जबलपुर: तीन दिन पहले गांव से गुम हुए बच्चे की बोरे में बंद लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मामला चरगंवा गांव का है जहां एक बच्चा 8 अप्रैल सुबह अपने घर से लापता हो गया लेकिन वापस नहीं आया था। बच्चे के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस उसे तलाश रही थी। वहीं उसकी इस तरह बोरे में बंद पड़ी लाश कई सवाल खड़े करती है।


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, दो दिन से गायब बच्चे की लाश जब गुरुवार सुबह गांव के एक शख्स ने बंद पड़े कच्चे मकान में देखी तो गांव वालों को सूचित किया। लाश के मिलने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आशंका जताई है कि कुकुर्म के बाद बच्चे की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है। गांव में तनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं क्राइम ब्रांच ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!