तोमर ने संभाला अपना कामकाज, किसानों से किया ये वादा

Edited By suman, Updated: 01 Jun, 2019 02:10 PM

narendra singh tomar handled his work

एमपी के सांसद और अब देश के नये केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को कृषि मंत्री का पदभार संभाल लिया। उन्होंने पहली बात यही कही कि कृषि फायदे में होगी तो देश फायदे में होगा। जब किसान समृद्ध होगा, तभी देश का विकास होगा।

भोपाल: एमपी के सांसद और अब देश के नये केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को कृषि मंत्री का पदभार संभाल लिया। उन्होंने पहली बात यही कही कि कृषि फायदे में होगी तो देश फायदे में होगा। जब किसान समृद्ध होगा, तभी देश का विकास होगा।

PunjabKesari

नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिल्ली में मंत्रालय में अपना काम-काज संभाल लिया। दो दिन पहले मोदी मंत्रिमंडल के गठन में उन्हें दोबारा महत्वपूर्ण विभाग मिला है। पदभार संभालने के बाद तोमर ने कहा कि, 2014 में जो काम मोदी सरकार ने किए थे, चुनाव के नतीजों में वो सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि, पीएम सम्मान योजना में अब हर किसान को फायदा मिलेगा। अभी तक 12.5 करोड़ किसानों को ही योजना का लाभ मिल रहा था। छोटे किसान जो 60 साल के हो गए हैं, उन्हें किसान पेंशन योजना में शामिल किया जा रहा है।
 

PunjabKesari

जैविक खेती पर दिया जाएगा जोर
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, जैविक खेती के लिए मार्केटिंग की जरूरत है। इसके लिए अफसरों के साथ बैठक कर रणनीति बनायी जाएगी। कृषि की आय दोगुनी करने के लिए फौरन ही अफसरों के साथ बैठक करेंगे।

PunjabKesari

5 साल में नयी योजना
कृषि मंत्री ने कहा कि, किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए 5 साल में कई फैसले हुए हैं। आगामी 5 साल में किसान के घर समृद्धि आए, आय दोगुनी इस दिशा में काम करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!