बारिश के चलते नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, दो महीने पहले ही खोलने पड़े तवा डैम के 9 गेट, इटारसी में बाढ़

Edited By meena, Updated: 15 Jul, 2022 01:32 PM

narmada water level increased due to rain

नर्मदापुरम और प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश के चलते नर्मदापुरम में तवा डैम के गेट खोलने पड़े। आज सुबह साढ़े 5 बजे 7 गेट खोले गए। पानी की आवक को देखते हुए साढ़े 9 बजे और दो गेट खोल दिए गए है। इटारसी में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है।

नर्मदापुरम(गजेंद्र राजपूत): नर्मदापुरम और प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश के चलते नर्मदापुरम में तवा डैम के गेट खोलने पड़े। आज सुबह साढ़े 5 बजे 7 गेट खोले गए। पानी की आवक को देखते हुए साढ़े 9 बजे और दो गेट खोल दिए गए है। इटारसी में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर गया है। प्रशासन ने रेस्क्यू जारी है। अब 9 गेट से 3015 क्यूमेक्स से बढ़ाकर 3949 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। भू अभिलेख अधिकारी ने पहले 10 गेट खोले जाने की जानकारी दी थी। बाद में उन्होंने 9 गेट खोलने की पुष्टि की।

PunjabKesari

तवा डैम बांध का गवर्निंग लेवल 1158 तक है। इस बार दो महीने पहले ही गेट खोल दिए गए हैं। बांध का अधिकतम लेवल 1166 फीट है। 31 जुलाई तक 1158 फीट जलस्तर रखा जाता है। डैम के गेट खोले जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ेगा। निचली बस्तियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

इटारसी से नागपुर रेल रूट पर कीरतगढ़-ताकू के बीच ट्रैक पर पानी आ जाने से 4 घंटे से रूट बंद है। जीटी एक्सप्रेस और आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस को डायवर्ट कर भुसावल अकोला से भेजने की तैयारी है। सुखतवा में पुल पर पानी आने से औबेदुल्लागंज-नागपुर हाईवे भी बंद है। इटारसी में देर रात से हो रही बारिश की वजह से न्यू यार्ड डबल स्टोरी के पीछे वैशाली नगर में लोगों के घरों में पानी घुस गया। इंदिरा नगर, पुरानी इटारसी देवल मंदिर के पास 4 से 5 फीट तक जल जमाव हो गया। उधर, उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Related Story

Trending Topics

India

Netherlands

Match will be start at 03 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!