अब सिंधिया को PCC चीफ बनाने के लिए अखबार में छपा विज्ञापन

Edited By meena, Updated: 03 Sep, 2019 02:50 PM

now advertisement published in newspaper to make scindia pcc chief

मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर घमासान जारी है। एक ओर जहां सीएम कमलनाथ व दिग्विजय सिंह अपने अपने  को पीसीसी चीफ बनाने में जुटे हैं तो वहीं दूसरी ओर सिंधिया को पीसीसी चीफ बनाने के लिए उनके समर्थक लामबंद हो गए हैं...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर घमासान जारी है। एक ओर जहां सीएम कमलनाथ व दिग्विजय सिंह अपने अपने  को पीसीसी चीफ बनाने में जुटे हैं तो वहीं दूसरी ओर सिंधिया को पीसीसी चीफ बनाने के लिए उनके समर्थक लामबंद हो गए हैं। सिंधिया को पीसीसीचीफ बनाने के लिए बयानबाज़ी और पोस्टरों के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए अखबार में विज्ञापन के ज़रिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की मांग उठाई है।

PunjabKesari

विज्ञापन में लिखा 'जोतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर मनोनित करने हेतु विशेष आव्हान'। 'मेरा नेता, मेरा स्वाभिमान' इस विज्ञापन में भोपाल की स्थानीय पार्षद शमीम नासिर और अब्दुल नासिर की फोटो भी लगी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!