पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रिकेट में करोड़ो की सट्टे बाजी करते प्रिंस जैन को किया गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 06 Jul, 2019 10:28 AM

prince jain arrested for betting on millions of crores of money in police action

जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ो के क्रिकेट सट्टाबाजी करने वाले प्रिंस जैन को गिरफ्तार किया है। राजनीतिक रसूल रखने वाले प्रिंस जैन से कोतवाली पुलिस ने करोड़ो रुपए का लेखा जोखा भी बरामद किया है...

जबलपुर: जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ो के क्रिकेट सट्टाबाजी करने वाले प्रिंस जैन को गिरफ्तार किया है। राजनीतिक रसूल रखने वाले प्रिंस जैन से कोतवाली पुलिस ने करोड़ो रुपए का लेखा जोखा भी बरामद किया है। 


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जबलपुर एसपी अमित सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि विजय नगर निवासी प्रिंस जैन क्रिकेट सट्टा खिला रहा है जिसके तार सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यो से जुड़े है। जिसके आधार पर अमित सिंह ने एक टीम का गठन किया। टीम ने छापा मारते हुए प्रिंस जैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से 30 हजार रुपए नगद भी मिले है इसके अलावा एक एंड्रॉइड मोबाइल भी मिला है जिसमे क्रिकेट सट्टे का लेखा-जोखा है। 

PunjabKesari

वहीं दूसरी ओर आरोपी प्रिंस जैन के राजनीतिक लोगो से घनिष्ठ संबंध है। यही वजह है कि उसके गिरफ्तार होते है कांग्रेस और भाजपा के नेता उसे छुड़ाने पहुंच गए। हालांकि मामला एसपी अमित सिंह के पास होने के कारण नेता जन राजनीतिक दबाव बनाने में असफल रहे तथा आरोपी को अभी तक भी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!