महिला कार्यकर्ताओं की मांग- MP की राजनीति में भी एंट्री करें प्रियंका गांधी

Edited By suman, Updated: 04 Feb, 2019 11:05 AM

priyanka gandhi entrepreneurial demands for female

लोकसभा चुनावों में बीजेपी को टक्कर देने के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए मांग उठ रही है। दरअसल महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मध्यप्रदेश

भोपाल: लोकसभा चुनावों में बीजेपी को टक्कर देने के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए मांग उठ रही है। दरअसल महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने मांग की है कि यूपी के साथ-साथ मध्य प्रदेश की राजनीति में भी प्रियंका की एंट्री होनी चाहिए। साथ ही मध्य प्रदेश में भी प्रियंका की सभाएं आयोजित होनी चाहिए। 

PunjabKesari
 

डोर टू डोर प्रचार करेंगी महिला कार्यकर्ताएं
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका के आने से महिलाओं मे ऊर्जा का संचार होगा। वहीं बैठक में राहुल गांधी की भोपाल में हो रही आगामी रैली को भी लेकर चर्चा हुई। इसी के साथ ये भी तय किया गया कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता डोर टू डोर प्रचार करेंगी।

PunjabKesari


पहले भी उठ चुकी है मांग
इससे पहले कुछ दिनों पहले भी भोपाल में प्रियंका गांधी के पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से टिकट दिए जाने की मांग की गई थी। उस पोस्टर में खास बात यह थी कि उसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राजीव गांधी के साथ संजय गांधी का भी फोटो लगा हुआ था।
 

PunjabKesari
 

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का गणित 29 सीटों का है, जिसमें से अभी 26 सीटें बीजेपी के पास हैं, जबकि कांग्रेस के पास केवल 3 सीटें हैं। ऐसे में अगर कांग्रेस बीजेपी को शिकस्त देना चाहती है तो ये जरुरी है कि कोई करिश्माई चेहरे की एमपी में एंट्री करे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!