मप्र उपचुनाव: चुनाव आयोग के निर्देश पर अशोक नगर के जिलाधिकारी, एसपी का तबादला

Edited By PTI News Agency, Updated: 26 Oct, 2020 10:22 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 26 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देश पर सोमवार को अशोक नगर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का स्थानांतरण कर दिया।

भोपाल, 26 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देश पर सोमवार को अशोक नगर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का स्थानांतरण कर दिया।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने आधिकारिक तौर पर बताया कि राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर अशोक नगर के जिलाधिकारी अभय कुमार वर्मा को हटा कर उनके स्थान पर प्रियंका दास को जिलाधिकारी पदस्थ किया गया है।

एक अन्य आदेश में अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह को हटा कर उनके स्थान पर तरुण नायक को पुलिस अधीक्षक अशोकनगर पदस्थ किया गया है।
अभय कुमार वर्मा को अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन और रघुवंश कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है।
मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को मतदान होगा। इनमें से अशोकनगर जिले में दो सीटों अशोक नगर और मुंगावली में उपचुनाव होना है।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!