मप्र उपचुनाव के प्रारंभिक रुझान में भाजपा 11 तथा कांग्रेस तीन सीटों पर आगे

Edited By PTI News Agency, Updated: 10 Nov, 2020 10:17 AM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 10 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के तहत वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा 11 सीटों पर तथा कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है।

भोपाल, 10 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के तहत वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा 11 सीटों पर तथा कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है।
अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवारों से आगे चल रहे भाजपा उम्मीदवारों में सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, मुंगावली से ब्रजेद्र सिंह यादव, ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार, सुआसरा से हरदीप सिंह डंग, अशोक नगर से जजपाल सिंह जज्जी, बमोरी से महेन्द्र सिंह सिसोदिया, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, बड़ा मलहरा से प्रद्यम्न सिंह लोधी, नेपा नगर से सुमित्रा देवी और सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत शामिल हैं।
वहीं आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े, हाटपिपल्या से राजेन्द्र सिंह बघेल और सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा अपने भाजपा प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।
मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा में उपचुनावों के तहत तीन नवंबर को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह आठ बजे 19 जिलों में वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। सीटों के परिणाम दोपहर बाद या शाम तक आने की संभावना है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!