राष्ट्रपति कोविंद 27 से 29 मई तक मध्य प्रदेश के दौरे पर

Edited By PTI News Agency, Updated: 24 May, 2022 01:57 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 24 मई (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 से 29 मई तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कुछ स्वास्थ्य संस्थानों की आधारशिला रखेंगे और एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविंद 27 मई को भोपाल पहुंचेंगे। वह अगले दिन प्रदेश की राजधानी में कुछ नए स्वास्थ्य संस्थानों के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे।
अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति 29 मई को कालिदास अकादमी में अखिल भारतीय आयुर्वेद सम्मेलन के प्रतिभागियों को संबोधित करने उज्जैन जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कोविंद उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे और बाद में इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना होंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति कोविंद के दौरे की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!