फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर छापा, पुलिस ने दो आरोपी पकड़े

Edited By meena, Updated: 30 Aug, 2024 03:01 PM

raid on fake advisory company police arrested two accused

एमआईजी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक पीड़ित की शिकायत पर फर्जी एडवाइजरी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : एमआईजी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक पीड़ित की शिकायत पर फर्जी एडवाइजरी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस को मौके से 17 मोबाइल, 3 कंप्यूटर लेपटॉप बड़ी मात्रा में डेटा मिला है। पुलिस पूछताछ कर आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

PunjabKesari

मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। यहां उतरप्रदेश के रहने वाले एक युवक ने चार लाख से अधिक की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने क्षेत्र के ही यामहा शोरूम के ऊपर श्रीटेक इंटर प्राइसेस एवं जेआर एसोसिएट पर छापा मारा। जहां से आरोपी सुशील और सचिन को गिरफ्तार किया है। ये लोग कॉल करके शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा दिलाने के नाम पर अपनी कंपनी मे निवेश करवाते थे और लोगों से धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने मौके से 17 मोबाइल, 3 कंप्यूटर 1 लेपटॉप सहित दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करेगी। जिसमें कई खुलासे होने की उम्मीद है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!