शुभ मुहुर्त में आज नामांकन भरेगी साध्वी प्रज्ञा, पूजा के बाद भोपाल में होगें रोड शो

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 23 Apr, 2019 12:34 PM

sadhvi pragya will fill the nomination in auspicious time

बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह आज आला नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल अर्पित करेंगी और इसके बाद रोड शो के...

भोपाल: बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह आज आला नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल अर्पित करेंगी और इसके बाद रोड शो के लिए भवानी चौक सोमवारा के लिए निकलेंगी।


PunjabKesari

यहां से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर वो नामांकन पत्र भरेंगी। शक्ति प्रदर्शन रैली में उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के अलावा सांसद आलोक संजर मौजूद रहेंगे।

PunjabKesari


इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को विशेष मुहूर्त होने पर भी नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके बाद आज वह समर्थकों के साथ एक बार फिर नामांकन करने वाली हैं। दो बार नामांकन भरने की वजह विशेष मुहूर्त होना है। ये कहा जा रहा है कि सोमवार को विशेष मुहूर्त था और ग्रह दशा प्रज्ञा ठाकुर को जीत दिलाने वाली है, इसलिए उन्होंने नामांकन पत्र सोमवार को जमा किया। इसके बाद आज साध्वी पूरे लाव-लश्कर के साथ अपना पर्चा दाखिल करने वाली हैं। इस सीट पर साध्वी प्रज्ञा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है।


















 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!