MP के विकास से जुड़े सवाल पर बोले सिंधिया- अभी तक तो मुझसे पूछा ही नहीं गया जब पूछा जाएगा तो राय दूंगा

Edited By Jagdev Singh, Updated: 19 Jan, 2020 01:05 PM

scindia question related develop mp  so far i not ask i give opinion when ask

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार की सुबह भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ के जहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए अभी तक उनसे कोई चर्चा नहीं की गई है। जब उनसे इस बारे में पूछा...

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार की सुबह भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ के जहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए अभी तक उनसे कोई चर्चा नहीं की गई है। जब उनसे इस बारे में पूछा जाएगा तो वे अपनी राय जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी सभी क्षेत्र में बहुत काम होना बाकी है। सिंधिया रविवार को भोपाल में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ के निवास के बाहर निकलते हुए सिंधिया ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास से हमें (कांग्रेस) को चुना है। उसके विश्वास पर हमें खरा उतारना पड़ेगा। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कमलनाथ सरकार को कोई राय दी है? तो जबाव में उन्होंने कहा कि अभी तक तो ऐसा नहीं हुआ है। लेकिन जब उनसे पूछा जाएगा तो वे अपनी राय जरूर देंगे।

वहीं भोपाल दौरे से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गईं। समर्थकों द्वारा सिंधिया को काफी समय से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने अभी ये मामला लटका रखा है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मई में खाली हो रही प्रदेश कोटे की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। दो सीटे कांग्रेस के खाते में जाना तय हैं। इसमें से एक सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में भेज महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!