Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Nov, 2026 04:18 PM

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर में से खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय अचानक चोटिल हुए है। दरअसल, नेजा जी फिसलकर गिर गए थे, उनके पैर में चोट आई है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री साय ने उनके स्वास्थ्य के...
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर में से खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय अचानक चोटिल हुए है। दरअसल, नेजा जी फिसलकर गिर गए थे, उनके पैर में चोट आई है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री साय ने उनके स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। वह नंदकुमार साय को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर में अपने साथ रायपुर लेकर आए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, करीब 2 दिन पहले पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिस वजह से उनके पैर में चोट आई है। रविवार को मुख्यमंत्री साय ने उनके निवास पहुंचकर हालचाल जाना। बताया कि उनके पैर में गंभीर चोट आई है। जिस वजह से चलने-फिरने में भी तकलीफ हो रही थी। ऐसे में उनके स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने साथ हेलीकाप्टर से रायपुर ले आए, ताकि उन्हें यात्रा में असुविधा न हो और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।