Edited By Vikas kumar, Updated: 27 Nov, 2018 06:41 PM
प्रदेश में विधासभा चुनाव के चलते सोमवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गए। जिसके दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित न्यमार्केट स्थित कॉफी हाउस पहुंचे। उनके साथ पत्नी...
भोपाल: प्रदेश में विधासभा चुनाव के चलते सोमवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गए। जिसके दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित न्यमार्केट स्थित कॉफी हाउस पहुंचे। उनके साथ पत्नी साधना सिंह और छोटे बेटे कुणाल भी थे। मुख्यमंत्री को कॉफी हाउस जाता देख लोगों की भीड़ लग गई। मुख्यमंत्री ने वहां डोसा और कॉफी अॉर्डर की। मुख्यमंत्री यहां काफी रिलेक्स मूड में दिखे। उन्होंने कहा कि करीब चार महीने चुनाव की व्यस्तता के चलते परिवार को बिलकुल भी समय नहीं दे पाया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि, कल चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद घर पहुंचा और सो गया। आज सुबह ही शाम को बाहर जाने का कार्यक्रम बना तो यहां परिवार सहित कॉफी पीने आ गया। मुख्यमंत्री की कॉफी हाउस में पहुंचने की खबर के बाद वहां मीडिया से जुड़े लोगों की भीड़ लग गई।