शिवराज सिंह ने पूछा, स्थिति स्पष्ट कीजिए कौन चला रहा सरकार? CM ने दिया ये जवाब

Edited By meena, Updated: 02 Sep, 2019 04:50 PM

shivraj singh asked explain the situation

वन मंत्री उमंग सिंघार के बयान के बाद सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस से स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बताइए प्रदेश में सरकार कौन चला रहा है और प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन...

भोपाल: वन मंत्री उमंग सिंघार के बयान के बाद सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस से स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बताइए प्रदेश में सरकार कौन चला रहा है और प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन है। वहीं शिवराज सिंह के इस सवाल पर सीएम कमलनाथ ने कहा, 'हमें इसका जवाब देने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि सभी जानते हैं कि सरकार कौन चला रहा है।'

PunjabKesari

शिवराज सिंह ने किया सवाल
शिवराज सिंह ने उमंग सिंघार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, "मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व संवैधानिक संकट पैदा हो गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं, लेकिन कैबिनेट मंत्री कह रहे हैं असली सरकार तो दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। उनकी चिठ्ठी जा रही है, कौन-कौन से काम हुए बताओ क्या मंत्री को धमकाने का अधिकार उन्हें हैं।"

PunjabKesari


सोनिया गांधी से की ये अपील
पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गांधी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब सोनिया गांधी बताएं कि प्रदेश का असली सीएम कौन है? हाईकमान तय करें कि सरकार कौन चलाए, अफसरों में भी कंफ्यूजन की स्थिति है। किसकी सुनें, किसकी न सुनें।"

PunjabKesari

सीएम कमलनाथ ने दिया ये जवाब
सोमवार को भोपाल लौटे सीएम कमलनाथ से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि प्रदेश में सरकार कौन चला रहा है और मुख्यमंत्री कौन है
ये है मामला
दरअसल, रविवार को वन मंत्री उमंग सिंघार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा मंत्रियों को चिट्‌ठी लिखने पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था- दिग्विजय सिंह को मंत्रियों को चिट्ठी लिखने की क्या जरूरत है। जब पर्दे के पीछे से वही सरकार चला रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि मंत्रियों को पत्र लिखने से साफ है कि सरकार में सब ठीक नहीं चल रहा है। ये जनता भी जानती है और सरकार के मंत्री और विधायक भी जानते हैं कि सरकार कौन चला रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!