कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या...सिर पर बेलन से किया हमला, फिर मौके से भागा

Edited By meena, Updated: 07 Nov, 2024 03:04 PM

son murdered his mother

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बेटे ने ही अपनी मां पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बेटे ने ही अपनी मां पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने पूरे ही मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी बेटे को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

PunjabKesari

दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के महू नाका का है। जहां रहने वाली पिंकी का अपने पति शंकर से पारिवारिक विवाद चल रहा था देर रात मृतक महिला रेखा बाई अपने बेटे शंकर को लेकर शंकर की पत्नी पिंकी से विवाद को लेकर बातचीत करने के लिए पहुंची थी, इसी दौरान पत्नी पिंकी और सास रेखा बाई में जमकर विवाद हुआ और विवाद के दौरान ही रेखा के बेटे शंकर ने अपनी मां के सिर पर रोटी बनाने के चकले से हमला कर दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई इसके बाद वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने रेखा को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान 62 वर्षीय रेखा की मौत हो गई। इसके बाद जैसे ही बेटे को अपनी मां की मौत की मौत की जानकारी लगी वह घटना स्थल से फरार हो गया। फिलहाल अस्पताल से ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मामले में हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी बेटे की तलाश में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!