भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला जी ने किया तिरंगा यात्रा का समर्थन.....

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Aug, 2022 07:29 PM

supported the tricolor yatra

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा फहराए जाने की पहल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और तिरंगा...

रायपुर: भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा फहराए जाने की पहल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि लोगों के हृदय में राष्ट्रीयध्वज के सम्मान और देशप्रेम की भावना को अटूट बनाए रखने के लिए यह यात्रा निकाली गई है, जिसका सभी को स्वागत करना चाहिए। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल, जो इस यात्रा को राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं, प्रतीत होता है कि उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना नाममात्र को भी नहीं है, वे केवल हर अवसर को भुनाना जानते हैं। शक्तिस्वरूपा बहन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा है कि देश की आन-बान-शान, राष्ट्रीयध्वज तिरंगा के सम्मान में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर घर-घर तिरंगा फहराए जाने की बात भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!