Edited By meena, Updated: 21 Feb, 2025 07:11 PM

खंडवा में बारात लेकर जा रही एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई...
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा में बारात लेकर जा रही एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसा शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब नेशनल हाईवे पर छैगांवमाखन के पास हुआ। गाड़ी में 11 लोग सवार थे, ड्राइवर सहित 3 लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इंदौर रेफर किया है।
बारात पाडल्या गांव (गांधवा) से बरूड़ गांव (भोजाखेड़ी) जा रही थी। 10 किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया। घायल पाडल्या निवासी 16 वर्षीय राज पिता रामदास, 13 वर्षीय राम निवासी खिड़गांव व ड्राइवर नागेश पिता लक्ष्मण पटेल निवासी पाडल्या हैं। टवेरा में लड़कियां भी सवार थी, जिन्हें मामूली खरोंच आई हैं।
हादसे में गंभीर रूप से घायल राम और राज को इंदौर के एमवाय अस्पताल के लिए रेफर किया है। दोनों खून से लथपथ थे, टवेरा गाड़ी पर भी खून के थक्के लग गए। डॉक्टर के मुताबिक, दोनों के हाथ और कंधे पर चोटें है। कंधे में करीब 3-3 इंच के घाव हैं। चोट रिकवर होना मुश्किल हैं। घायलों के लिए प्लास्टिक सर्जरी ही विकल्प रहेगा।