Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Nov, 2026 09:54 AM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। ऐसे में ठंड के बढ़ने से पारा गिर सकता है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के 7 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में बारिश की आशंका जताई गई हैं। इन सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही गरज-चमक व बिजली गिरने का अनुमान भी है। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।
राजधानी रायपुर के मौसम की बात करें तो आसमान लगभग साफ रहेगा। आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।