Edited By shahil sharma, Updated: 18 Feb, 2021 02:28 PM
राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाकों में शुमार 74 बंगला क्षेत्र में सरकार की कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के सरकारी बंगले में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह उनके स्टाफ को लगी। मंत्री के बंगले से LCD चोरी की गई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी...
भोपाल (इजहार हसन खान): राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाकों में शुमार 74 बंगला क्षेत्र में सरकार की कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के सरकारी बंगले में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह उनके स्टाफ को लगी। मंत्री के बंगले से LCD चोरी की गई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। टीटी नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एएसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि वह स्टाफ से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है। सिक्योरिटी गार्ड समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, जांच हो रही है कि चोरी के समय सिक्योरिटी गार्ड्स कहां थे। पुलिस को मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं।
एएसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि 74 बंगले में खुला इलाका है। जगह-जगह पेड़ हैं, जिसके चलते कई बार लोग नजर नहीं आते। इससे पहले पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और वर्तमान लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के यहां चंदन के पेड़ों की चोरी हुई थी।