इस बार EVM में पार्टी चिन्ह के साथ प्रत्याशी की फोटो भी दिखेगी, जानिए कैसे

Edited By suman, Updated: 14 Oct, 2018 12:23 PM

this time evm will also see the photosthe candidates

विधानसभा चुनाव में इस बार आम वोर्ट्स को ईवीएम में पार्टी का नाम और चिन्ह के साथ प्रत्याशी की फोटो और नाम भी दिखेगा। वहीं, डाक मतपत्रों में भी प्रत्याशी की फोटो व नाम को दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा सर्विस वोटरों को पहली बार डिजिटल वोट भेजे जाएंगे।...

जबलपुर: विधानसभा चुनाव में इस बार आम वोर्ट्स को ईवीएम में पार्टी का नाम और चिन्ह के साथ प्रत्याशी की फोटो और नाम भी दिखेगा। वहीं, डाक मतपत्रों में भी प्रत्याशी की फोटो व नाम को दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा सर्विस वोटरों को पहली बार डिजिटल वोट भेजे जाएंगे। पहले ईवीएम में पार्टी का नाम व चिन्ह ही प्रदर्शित किया जाता था।

PunjabKesari

चिन्ह और नाम के बीच फोटो
निर्वाचन आयोग ने निर्देश में कहा है कि ईवीएम में पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह और उसके बाद उम्मीदवार की फोटो को रखा जाएगा। इसी जगह उम्मीदवार का नाम भी देखा जा सकेगा। किसी भी उम्मीदवार की फोटो धुंधली होने या नाम दर्ज नहीं होने पर उस ईवीएम में नया पर्चा लगाया जाएगा। क्योंकि आयोग ने नाम, फोटो और पार्टी चिन्ह स्पष्ट नजर आने के निर्देश दिए हैं।

PunjabKesari

ई-मेल से जाएंगे सर्विस वोट
सर्विस वोटर यानी ऐसे मतदाता जो जिले से बाहर आर्मी या अन्य इसी तरह की सेवाओं में शामिल हैं। उन्हें ई-मेल के माध्यम से सर्विस वोट भेजा जाएगा। यह ई-मेल उनके मुख्यालय में जाएगा और फिर वोटर के मोबाइल पर वोट देने से पहले एक पिन नंबर मिलेगा। इसी पिन नंबर के आधार पर वह अपना वोट कर सकेगा। पहले यह कागजों में डाक के माध्यम से भेजे जाते थे। जिले में लगभग 1200 से ज्यादा सर्विस वोटर बताए जा रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!