Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Nov, 2026 11:00 AM

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां नगर निगम से कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए तीन पार्षदों की मुश्किलें बढ़ी है। दरअसल, इन पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में...
इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां नगर निगम से कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए तीन पार्षदों की मुश्किलें बढ़ी है। दरअसल, इन पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में अहम सुनवाई हुई। जिसके बाद उच्च न्यायालय ने इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट द्वारा याचिका दायर की गई है।
इन पार्षदों की सदस्यता खत्म करने की उठाई मांग
1.वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद ममता सुनेर
2.वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद शिवम यादव
3.वार्ड क्रमांक 23 की पार्षद विनिता मेयर
जानकारी के अनुसार, ये सभी पार्षद कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर जीतकर नगर निगम पहुंचे थे। लेकिन, बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष की ओर से तीनों पार्षदों को अयोग्य ठहराने की मांग नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखी गई थी, जिसे 26 मार्च 2026 को निगम प्रशासन ने खारिज कर दिया था। इसी आदेश को अब हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने सभी पार्षदों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई अब 16 दिसंबर को निर्धारित की गई है। फिलहाल मामले में शासन, नगर निगम प्रशासन और संबंधित पार्षदों के जवाब पर निगाहें टिकी हुई हैं।