प्यारे मियां की मुसीबतें और बढ़ी, यौन शोषण के मामले में दर्ज होंगे तीन और केस

Edited By Vikas kumar, Updated: 21 Aug, 2020 10:28 PM

troubles of dear mian increased

यौन शोषण मामले में गिरफ्तार भोपाली प्यारे मियां की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भोपाल पुलिस ने इंदौर की पलासिया पुलिस को पत्र लिखकर इस मामले में तीन अलग अलग मामलों में मुकद

इंदौर (सचिन बहरानी): यौन शोषण मामले में गिरफ्तार भोपाली प्यारे मियां की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भोपाल पुलिस ने इंदौर की पलासिया पुलिस को पत्र लिखकर इस मामले में तीन अलग अलग मामलों में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। बहुचर्चित यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार भोपाल के प्यारे मियां पर इंदौर के पलासिया थाने में दर्ज किया जाएगा और बन्द आरोपियों से मुकदमा दर्ज होने के बाद पूछताछ कि जाएगी।

PunjabKesari, madhya pradesh, honey trap, rape case, pyare miya

दरअसल इंदौर में मुकदमा दर्ज होने को लेकर भोपाल पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने जो बयान दिए है। उनमें बताया है की इंदौर स्थित लालाराम नगर के घर पर प्यारे मियां हमें लेकर जाता था और शोषण करता था। भोपाल पुलिस ने इस पूरे मामले में इंदौर पुलिस को 3 केस दर्ज करने के लिए डायरी भेजें है। वाहिब पुलिस को पता चला है, की पलासिया के लाल रामनगर में दो मंजिला बंगले पर प्यारे मियां कई नाबालिग लड़कियों को भोपाल से लेकर आ चुका है। यहां उनके साथ दुष्कर्म करता था, उसके साथ इस कृत्य के अन्य साथी आरोपी अनस, ओवेश, स्वीटी, गुलशन नईमव अन्य भी शामिल रहे हैं। नाबालिक लड़कियों को यह बंगले पर लाने के बाद उन पर दबाव बनाकर उनसे दुष्कर्म करते थे। कुल मिलाकर आरोपी प्यारे के लिखाफ सामने आ रहे मामलों को लेकर उस बात से इंकार फिलहाल नहीं किया जा सकता कि इंदौर के अन्य थानों में भी आने वाले समय में पीड़ितो द्वारा मामले दर्ज होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!