लोहे के सरियों के बीच फंसे दो मजदूर भाई, 1 की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल

Edited By meena, Updated: 21 Jul, 2021 05:57 PM

two laborers trapped between iron rods in ratlam

रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम उपलई में निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा हो गया जिस में दो मजदूर लोहे के सरियों के नीचे दब गए। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक और घायल आपस में चचेरे भाई थे।

रतलाम(समीर खान): रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम उपलई में निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा हो गया जिस में दो मजदूर लोहे के सरियों के नीचे दब गए। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक और घायल आपस में चचेरे भाई थे।

PunjabKesari

जावरा से करीब 8 किमी दूर ग्राम उपलई में बरबोदना भूतेडा टू लेन सडक का काम चल रहा है। जिसमे ग्राम उपलई में मन्दिर के समीप इसी मार्ग पर पुलिया निर्माण किया जा रहा था दोपहर करीब ग्यारह बजे पुलिया निर्माण के लिए लोहे के सरियों को खडा किया जा रहा था। तभी अचानक सरियों का जाल के नीचे जा गिरा और दो श्रमिक इसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों  की सहायता से सरिये हटाए गए और मजदूरों को निकाला।

PunjabKesari

लेकिन तब तक एक श्रमिक नारायण पिता प्रभु 35 दम तोड़ चुका था, जबकि दूसरा श्रमिक गणेश पिता दीता 30 गंभीर रुप से घायल था। नारायण और गणेश चचेरे भाई है और केलकच्छ तह.बाजना केनिवासी है। घायल गणेश को गंभीर अवस्था के चलते  चिकित्सालय रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी वाह हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!