कश्मीर की चिंता न करें दिग्विजय, उनके हाथ से भोपाल फिसल गया है- उमा भारती

Edited By meena, Updated: 12 Aug, 2019 06:04 PM

uma bharti big statement on digvijay singh

टीकमगढ़ दौरे पर आई भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि वे कश्मीर की चिंता छोड़े उनके हाथ से भोपाल फिसल गया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कश्मीर की...

टीकमगढ़: टीकमगढ़ दौरे पर आई भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि वे कश्मीर की चिंता छोड़े उनके हाथ से भोपाल फिसल गया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कश्मीर की चिंता नहीं करें, कुछ नहीं फिसलेगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस में पार्टी नाम की कोई चीज नहीं बची है। हर कोई अपनी व्यक्तिगत अलग अलग राय दे रहा है।

PunjabKesari

उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस में नेहरू से लेकर आज तक किसी में भी कश्मीर की धारा 370 हटाने की हिम्मत नहीं थी। मोदी और अमित शाह ने धारा 370 खत्म करके हिम्मत दिखाई है। कश्मीर के माहौल पर उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि, मीडिया का एक बड़ा हिस्सा वहां मौजूद है और वह रिपोर्ट दे रहा है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि, सीहोर में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने हाल ही में कहा था कि कश्मीर समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए वरना वो हमारे हाथ से निकल सकता है। दिग्विजय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अपील भी की है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!