दो बेटों को खोने के बाद सूनी हुई कांग्रेस विधायक की दुनिया! परिवार से मिलने पहुंचे उमंग सिंघार की आंखें भी हुईं नम

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Nov, 2026 01:41 PM

umang singhar meets grieving congress mla after losing two sons

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार राजस्थान के झालावाड़ जिले के रतनपुरा पहुंचे

आगर मालवा। (सय्यद जाफर हुसैन): मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार राजस्थान के झालावाड़ जिले के रतनपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार के निवास पर पहुंचकर उनके परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक के पुत्र गजेंद्र सिंह परिहार के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

PunjabKesari

उमंग सिंघार ने शोकाकुल परिवार के बीच बैठकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत गजेंद्र सिंह परिहार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की।

इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने कुछ समय बिताया। विधायक के परिवार में शोक का माहौल रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!