Edited By meena, Updated: 12 Mar, 2024 05:29 PM
सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है...
इंदौर(सचिन बहरानी): सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नागरिकता संशोधन कानून की सराहना की है। वहीं कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने वाले नेताओं को लेकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा।
विजयवर्गीय ने कहा कि CAA नोटिफिकेशन से देश के लोगों को फायदा होगा जो विदेशों में हिंदू समाज के लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। हमारी जवाबदारी है कि हम उन्हें संरक्षण दे। पाकिस्तान में जब बंटवारा हुआ था तब तीस प्रतिशत हिंदू थे आज दो तीन प्रतिशत बचे हैं। वह भी अपने धर्म की रक्षा करने के लिए यहां आना चाहते हैं। पार्टिशन के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री व ग्रह मंत्री ने कहा था कि आपके लिए हमेशा दरवाजे खुले रहेंगे। पता नहीं क्यों कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
वही हरियाणा में चल रहे राजनैतिक उठा पटक को लेकर कहा कि पिछली बार थोड़ी कम सीट मिली थी पिछली बार भी जेजेपी का रुख अच्छा नहीं था तब भी काफी भ्रष्टाचार हुआ था। पार्टी ने जो निर्णय लिया है वह सही निर्णय है।
वही इंदौर उच्च न्यायलय द्वारा धार की भोजशाला के सर्वे के फैसले पर विजयवर्गीय ने कहा कि न्याय पालिका के फैसले का सम्मान सभी को करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर कैलाश ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं और कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता भारत छोड़ो यात्रा कर रहे है। बहुत सारे नेता लाइन में खड़े हैं। अभी आगे आगे देखिए। वही इंदौर लोकसभा प्रत्याशी के सवाल को विजयवर्गीय टालते हुए नजर आए।