गणतंत्र दिवस पर रिहा किए गए 29 कैदी, कैदियों में बुजुर्ग महिला भी शामिल

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 26 Jan, 2021 05:45 PM

29 prisoners released in gwalior on republic day

ग्वालियर के केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 29 कैदियों को मंगलवार को रिहा किया गया। इनमें से अधिकांश कैदियों ने 14 से लेकर 18 साल जेल में काट लिए थे।

ग्वालियर (अंकुर जैन): गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्वालियर के केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 29 कैदियों को मंगलवार को रिहा किया गया। इनमें से अधिकांश कैदियों ने 14 से लेकर 18 साल जेल में काट लिए थे, गणतंत्र दिवस के मौके पर इन कैदियों को अच्छे चाल-चलन के चलते जेल से रिहा किया गया।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर सेंट्रल जेल में तीन हजार से ज्यादा कैदी हैं। वहीं, रिहा हुए कैदियों में अधिकतर चंबल संभाग के कैदी थे। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पहले 30 कैदियों को रिहा किए जाने का फैसला किया गया था, लेकिन बीते दिनों हाईकोर्ट ने बलवीर सिंह यादव नाम के एक कैदी को दोषमुक्त करार कर दिया था। वह अपनी रिहाई के कुछ दिन पहले ही अदालत से दोषमुक्त किया गया था।

PunjabKesari

रिहा किए गए कैदियों में बुजुर्ग महिला भी थी शामिल

बलवीर सिंह यादव 2009 से सेंट्रल जेल में बंद था। उसे 11 दिन पहले ही कोर्ट से रिहाई मिली थी। मंगलवार को रिहा किए गए कैदियों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। वह 14 साल की जेल काट चुकी थी। एक महिला की हत्या के आरोप में बुजुर्ग महिला को सजा सुनाई गई थी।

पारिश्रमिक राशि को देकर रिहा किए गए कैदी

जेल प्रशासन ने रिहा किए गए कैदियों को उनके द्वारा जेल में किए गए कार्य के बदले मिले पारिश्रमिक की राशि भी सौंपी। कुछ लोगों ने जेल में आकर हुनर सीखा था जेल प्रशासन को उम्मीद है कि अब इस हुनर के जरिए वे अपने आगे का जीवन-यापन कर सकेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!