अब अपने घर जाकर ईद मना सकेंगे कश्मीरी छात्र, दिग्विजय ने गृहमंत्री अमित शाह से की थी मांग

Edited By Vikas kumar, Updated: 07 May, 2020 05:42 PM

600 kashmiri students stranded in mp will be able to celebrate eid in their home

लॉकडाउन के चलते लोग लंबे समय से अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मांग के बाद इन छात्रों को घर जाकर ईद मनाने की इजाजत मिल गई है। इसके लिए...

भोपाल: लॉकडाउन के चलते लोग लंबे समय से अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मांग के बाद इन छात्रों को घर जाकर ईद मनाने की इजाजत मिल गई है। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। जिसके बाद शाह ने इसकी अनुमित प्रदान कर दी है। अब मध्य प्रदेश में फंसे लगभग 600 छात्रों 9 मई को कश्मीर भेजा जाएगा।

PunjabKesari, Happy Eid, Eid Mubarak, Ramadan, Digvijay Singh, Home Minister Amit Shah, BJP, Congress, Jammu Kashmir, Bhopal, Corona, Lockdown

पहले फेज में हरियाणा, चंडीगढ़ के छात्र भेजे जाएंगे...
प्रदेश की शिवराज सरकार पहले फेज में हरियाणा चंडीगढ़ के छात्रों को भेजेगी। आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में 32, इंदौर में 54 और ग्वालियर में 17 समेत लगभग 6 सौ जम्मू कश्मीर के छात्र फंसे हुए हैं।
 


दिग्विजय ने लिखा था पत्र...
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था कि ‘जिस प्रकार काशी से दक्षिण भारत के 1000 तीर्थयात्रियों को और राजस्थान के कोटा से उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के हजारों छात्रों को उनके राज्यों तक भेजा जा रहा है। ठीक उसी प्रकार जम्मू कश्मीर के छात्रों को भी वापस भेजने के लिए कदम उठाए जाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!