अनु ने साथ रहने से किया इंकार, अलाउद्दीन ने फेंक दिया एसिड

Edited By shahil sharma, Updated: 03 Mar, 2021 04:30 PM

alauddin poured acid on anu in singrauli

जिले में एक महिला पर एसिड अटैक का गंभीर मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते सिरफिरे आशिक ने महिला पर एसिड डाल दिया। इस वजह से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सिंगरौली (अनिल सिंह): जिले में एक महिला पर एसिड अटैक का गंभीर मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते सिरफिरे आशिक ने महिला पर एसिड डाल दिया। इस वजह से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के मुताबिक शक्ति नगर की रहने वाली पीड़िता जयंत इलाके में अपनी बहन के घर आई थी।

PunjabKesari

इस बीच बिहार के रहने वाले सिरफिरे आशिक अलाउद्दीन जयंत पहुंच गया। अलाउद्दीन ने महिला पर एसिड अटैक किया। बताया गया है कि महिला और अलाउद्दीन एक साथ प्रयागराज में मजदूरी का काम करते थे।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया, लेकिन महिला अपने बच्चों के पास प्रयागराज से वापस आ गई। यही बात आरोपी अलाउद्दीन को नागवार गुजरी और जयंत आकर महिला को वापस अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा।

जब महिला ने आरोपी के साथ चलने से इंकार कर दिया तो आरोपी अलाउद्दीन ने महिला पर एसिड डाल दिया। एसिड अटैक में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए एनसीएल से नेहरू शताब्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस बीच प्रयागराज से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।  फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!