म.प्र. उपचुनाव: आज हो सकती है BJP प्रत्याशियों की घोषणा, CM शिवराज होंगे दिल्ली रवाना

Edited By meena, Updated: 04 Oct, 2020 11:02 AM

bjp candidates can be announced today

विधानसभा उपचुनाव के लिए आज बीजेपी के प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। चुनाव समिति की बैठक के लिए मुख्यमंत्री आज दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। दोपहर 1 बजे स्टेट हेंगर से दिल्ली के लिए रवाना होगें। दिल्ली में मंथन के बाद विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी...

भोपाल(इजहार हसन खान): विधानसभा उपचुनाव के लिए आज बीजेपी के प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। चुनाव समिति की बैठक के लिए मुख्यमंत्री आज दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। दोपहर 1 बजे स्टेट हेंगर से दिल्ली के लिए रवाना होगें। दिल्ली में मंथन के बाद विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों पर अंतिम मोहर लग सकती है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि कांग्रेस व बसपा ने विधानसभा उपचुनाव की 28 सीटों के लिए अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने 18 और कांग्रेस ने 24 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं और जल्द ही अन्य सीटों पर भी घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन बीजेपी ने अभी तक किसी भी विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वहीं सीएम शिवराज के दिल्ली दौरे से कयास लगाए जा सकते हैं कि आज या फिर कल बीजेपी के प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है। सीएम शिवराज आज वरिष्ठ नेताओं से मंथन के बाद प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!