MP के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता गौरीशंकर हो सकते हैं पार्टी से निष्कासित, ये है वजह

Edited By meena, Updated: 24 Feb, 2021 12:56 PM

bjp leader gaurishankar may be expelled from the party

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉक्टर गौरीशंकर शेजवार को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा सकती है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। पार्टी में उनकी नकारात्मक भूमिका को देखते हुए विधानसभा उप चुनाव के दौरान पार्टी...

भोपाल(इजहार हसन खान): भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉक्टर गौरीशंकर शेजवार को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा सकती है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। पार्टी में उनकी नकारात्मक भूमिका को देखते हुए विधानसभा उप चुनाव के दौरान पार्टी ने नोटिस जारी किया था। यदि डॉक्टर शेजवार के खिलाफ यह फैसला लिया जाता है तो वे भाजपा से दूसरी बार बाहर होगें।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश की भाजपा निकाय चुनाव से पहले एक्टिव मोड में आ गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री गौरीशकंर शेजवार को पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। दरअसल, सांची विधानसभा क्षेत्र की नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी पार्टी द्वारा लगातार बैठकें बुलाई जा रही है लेकिन गौरी शंकर बैठकों से लगातार गैर हाजिर हैं। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, सुरेन्द्र पटवा, वर्तमान मंत्री प्रभुराम चौधरी ने भी शेजवार के रवैये पर जताई कड़ी आपत्ति जताई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!