लुढ़कते 5 रुपए के सिक्के के पीछे दौड़ा मासूम, कुएं में गिरने से मौत

Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2024 08:09 PM

child ran after a rolling 5 rupee coin died after falling into a well

मध्य प्रदेश के गुना में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां  5 रुपए के सिक्के के चक्कर में 7 साल के मासूम की मौत हो गई...

गुना : मध्य प्रदेश के गुना में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां  5 रुपए के सिक्के के चक्कर में 7 साल के मासूम की मौत हो गई। दरअसल, 5 रुपए का सिक्का मासूम के हाथ से छूटकर लुढ़कते हुए कुंए की तरफ चला गया। इसी दौरान सिक्का पकड़ने के चक्कर में बच्चे का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, म्याना थाना के गजनाई गांव के कृषक माधौलाल कुशवाह का 7 वर्षीय इकलौता बेटा कान्हा कुशवाह गुरुवार को घर से करीब 10 फीट दूर एक अन्य बच्चे के साथ खेल रहा था। कान्हा के पास 5 रुपए का सिक्का था जो लुढ़कते हुए कुएं के पास चला गया। बच्चा उसे पकड़ने के लिए दौड़ा तो उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। 

कुएं में गिरने से बच्चे के सिर में गहरी चोट आई जिससे वह कुएं में गिरते ही डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि माधौलाल कुशवाह की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। उनकी पहली पत्नी से दो बेटियां थी। कान्हा उनकी दूसरी पत्नी की संतान था और घर में इकलौता बेटा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!