मंडला में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 21 लाख से ज्यादा तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा बोनस

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 04 Oct, 2026 08:30 PM

cm mohan yadav mandla visit  460 crore development projects announced

मंडला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तेंदूपत्ता संग्राहकों और जनजातीय समुदाय के हित में कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय मध्यप्रदेश की धरोहर है और सरकार उनके अधिकारों, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार...

मंडला: मंडला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तेंदूपत्ता संग्राहकों और जनजातीय समुदाय के हित में कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय मध्यप्रदेश की धरोहर है और सरकार उनके अधिकारों, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 8 वन मंडलों के 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ रुपये की बोनस राशि अंतरित की। वहीं मंडला की 84 वन समितियों के करीब 40 हजार सदस्यों को 26.56 करोड़ रुपये का काष्ठ लाभांश वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2024 के बोनस के रूप में करीब 139 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मंडला जिले को करीब 460 करोड़ रुपये के 74 विकास कार्यों की सौगात भी दी। इनमें 47 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 27 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

सीएम ने मंडला के मोहगांव और घुघरी में शासकीय महाविद्यालय, लघु वनोपज प्रोसेसिंग यूनिट और टाइगर सफारी जू बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही मंडला में पान की खेती को फिर से शुरू करने और जरूरत के अनुसार दुग्ध सहकारी समितियां बनाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी की चाबी सौंपी और उन्हें हेलमेट पहनाकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!