‘मोदी बाढ़ में सारे सांप, बिच्छू, बंदर एक पेड़ पर चढ़ गए हैं’ CM शिवराज ने INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

Edited By meena, Updated: 19 Sep, 2023 11:55 AM

cm shivraj targets india alliance

सीएम शिवराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी बाढ़ में सांप, बिच्छू, बंदर एक पेड़ पर चढ़ गए हैं।

शमशाबाद (धर्मेंद्र प्रजापति) : शमशाबाद विधानसभा में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची तो इस यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शामिल हुए। नगर के नए बस स्टैंड से मंडी प्रांगण तक दोनों ही मुख्यमंत्री का शमशाबाद की जनता ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी बाढ़ में सांप, बिच्छू, बंदर एक पेड़ पर चढ़ गए हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की और कहा कि शिवराज की योजनाओं का हम भी अनुसरण कर रहे हैं

सीएम हेमंता ने कमलनाथ पर जोरदार निशाना साधा और कमलनाथ को शिवराज सिंह चौहान के आगे थका हुआ चेहरा बताया। हेमंता यहीं नहीं रुके और इंडिया गठबंधन के सभी दलों को आड़े हाथ लिया और कहा कि ये सब सनातन के विरोधी है। वहीं आज शिवराज सिंह में हेमंता के साथ रंग में रंगे नज़र आये और उन्होंने भी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि मोदी बाढ़ से बचने के लिए सारे सांप, बिच्छू, बंदर एक पेड़ पर चढ़ गए है। वैसे एक दूसरे को पानी पी पी कर गाली देते हैं मोदी बाढ़ में सभी एक पेड़ पर हैं। 2023-24 के चुनाव में एक बार फिर हनुमानजी की एंट्री होती दिखाई दे रही है। दोनों मुख्यमंत्रियों ने कमलनाथ और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वैसे तो ये हिन्दू होने का ढोंग करते है लेकिन आज सनातन को मलेरिया, एड्स जैसी बिमारी बता रहे हैं इनको जनता 2023 और 2024 में माफ करने वाली नहीं है बल्कि साफ करने वाली है।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!