कांग्रेस नेता का सवाल -यह वीडियो देखने के बाद क्या तिरंगे का अपमान करने पर पुलिस पर FIR होगी?

Edited By meena, Updated: 28 Jan, 2021 12:09 PM

congress leader called delhi violence a bjp sponsored event

कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिंसा सदैव गलत है। इसे फैलाने वाला दीप सिद्धू कौन है? भड़काऊ भाषण पर किसान नेताओं पर प्रकरण दर्ज किए गए। लेकिन 70 किसानों की मौत पर उन्हें आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण किसी पर क्यों नहीं...

भोपाल(प्रतुल पाराशर): गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई हिंसा की घटना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं। बीजेपी जहां इसे किसानों का दिल्ली पुलिस पर अत्याचार बता रही है, वहीं मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कुछ सवाल खड़े किए हैं। इस घटना को बीजेपी का प्रायोजित कार्यक्रम बताया।

PunjabKesari

कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिंसा सदैव गलत है। इसे फैलाने वाला दीप सिद्धू कौन है? भड़काऊ भाषण पर किसान नेताओं पर प्रकरण दर्ज किए गए। लेकिन 70 किसानों की मौत पर उन्हें आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण किसी पर क्यों नहीं हुआ? एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने पूछा कि पुलिस ने तिरंगे पर लाठियों से प्रहार किए लेकिन क्या तिरंगे के अपमान पर इन पर भी प्रकरण दर्ज होगा?

PunjabKesari

एक अन्य ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता आरोप लगाया कि 26 जनवरी को जो कुछ भी हुआ यह ट्रैक्टर परेड की परमिशन के बाद सोची समझी स्क्रिप्ट लिखी गई थी। किसानों के ट्रैक्टरों को किसने क्षतिग्रस्त किया, टायर पंचर किसने किये, डीज़ल किसने निकाला! ऐसे बहुत से सवाल हैं। लेकिन क्या ये किसानों ने ही किया? केंद्र का दांव उल्टा पड़ गया। किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए यह केंद्र सरकार की सोची समझी साजिश थी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!