दिग्विजय ने जताई राम में आस्था, लेकिन मुहूर्त पर सवाल बरकरार

Edited By meena, Updated: 01 Aug, 2020 12:59 PM

digvijay expressed faith in ram

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राममंदिर निर्माण का समर्थन किया है और राम में आस्था दिखाई है लेकिन साथ ही साथ राम मंदिर के शिलान्यास की तारीख को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भी चाहते थे कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य...

भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राममंदिर निर्माण का समर्थन किया है और राम में आस्था दिखाई है लेकिन साथ ही साथ राम मंदिर के शिलान्यास की तारीख को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भी चाहते थे कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने और राम लला वहां विराजें। हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं, लेकिन 5 अगस्त को कोई मुहूर्त नहीं है। 


दिग्विजय सिंह ने कहा की इस देश में 90% से भी ज्यादा हिंदू ऐसे होंगे, जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चौघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं। मैं तटस्थ हूं इस बात पर कि 5 अगस्त को शिलान्यास का कोई मुहूर्त नहीं है। ये सीधे- सीधे धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं से खिलवाड़ है।
 


आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हुए एक वीडियो जारी किया था और कहा था कि देशवासियों को बहुत दिनों से मंदिर के निर्माण की आकांक्षा और इच्छा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!