आपके वोट की कीमत क्या है? दिग्विजय ने जारी किया रेट कार्ड, कहा- 35 करोड़ का हिसाब मत भूलना

Edited By meena, Updated: 17 Oct, 2020 05:28 PM

digvijay singh issued a traitor rate card

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभाओं पर होने वाले चुनाव को लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं उप चुनाव की सरगर्मियां के बीच कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत दल बदलने वाले 22...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में 28 विधानसभाओं पर होने वाले चुनाव को लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं उप चुनाव की सरगर्मियां के बीच कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत दल बदलने वाले 22 विधायकों पर तीखा हमला किया है। दिग्विजय सिंह ने एक रेट लिस्ट जारी करते हुए इन विधायकों को गद्दार और बिकाऊ की संज्ञा दी और कहा कि ये लोग 35 -35 करोड़ रुपए लेकर बिके हैं। 35 करोड़ में उन वोटरों को भी हिस्सेदार बनाना चाहिए जो इन्हें वोट देने वाले हैं यदि ऐसा नहीं होता तो इन्हें कोई वोट न दें। 

PunjabKesari



दिग्विजय सिंह ने अपने फेसबुक अकांउट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि लोकतंत्र के बही खाते में जो लोग कांग्रेस से ग़द्दारी कर ₹३५-३५ करोड़ में बिके उन्हें जिन लोगों ने उन्हें वोट दिए उसमें से वोट देने वालों को उनका हिस्सा देना चाहिए। जब तक उन्हें उनका ₹३५ करोड़ में से हिस्सा ना मिले तब तक उन्हें वोट नहीं देना चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!