BJP पर ISI से फंडिंग का आरोप लगाने पर घिरे दिग्विजय, मानहानि का केस दर्ज

Edited By meena, Updated: 18 Sep, 2019 05:31 PM

digvijay surrounded bjp accusing isi of funding

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बीजेपी और बजरंग दल को लेकर दिए अपने विवादित बयान के कारण परेशानियों से घिरते जा रहे हैं। इस बयान को लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ बुधवार को कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज करवाया गया है। कोर्ट में इस मामले की...

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बीजेपी और बजरंग दल को लेकर दिए अपने विवादित बयान के कारण परेशानियों से घिरते जा रहे हैं। इस बयान को लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ बुधवार को कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज करवाया गया है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।


बता दें कि मध्यप्रदेश के भिंड जिले में मीडिया से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा था कि बीजेपी और बजरंग दल के लोग पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसे लेते हैं। इतना ही नहीं दिग्विजय ने यह भी कहा था कि, 'एक बात और बताऊं, पाकिस्तान से आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम कर रहे हैं, गैर-मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं। इस बात को भी समझ लीजिए।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!