देवास(एहतेशाम कुरैशी): मध्य प्रदेश के देवास जिले में सीएम शिवराज सिंह चौहान की आम सभा में एक किसान ने केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना शाम 5 बजे के करीब की है जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान जिला मुख्यालय में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। हालांकि किसान को वहां मौजूद पुलिस ने बचा लिया और देवास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, देवास जिला मुख्यालय में आमसभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान अनूप सिंह हाड़ा जाति कंजर पिता फेरन सिंह उम्र लगभग 48 साल निवासी ग्राम कुमारिया थाना पीपलरावां जिला देवास ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

इससे पहले कि वह माचिस से खुद को जलाता पुलिस ने उसे रोक दिया। पुलिस ने जब किसान को पकड़ा तो उस समय CM मंच पर थे। पुलिस ने् तुरंत किसान को उठाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

किसान ने बताया कि 24 जनवरी 2021 को उसका स्वयं, उसके भाई व एक अन्य के कुल 03 ट्रेक्टर जावर, आष्टा जिला सीहोर पुलिस (sdop आष्टा व TI जावर) जबरन ले गई है। 25 जनवरी को उसने sp देवास को शिकायत भी की। लेकिन उसे कोई हल नहीं मिला। इसलिए यह प्रयास किया। वह पानी की बॉटल में केरोसीन भरकर आत्मदाह के उद्देश्य से 02 माचिस व एक सिगरेट का पैकेट लेकर आया था।
क्या खत्म हो रहा किसान आंदोलन, किसान समेट रहे अपना सामान व टेंट.. देखिए तस्वीरें
NEXT STORY