MP के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के पिता का निधन

Edited By suman, Updated: 26 May, 2019 11:51 AM

former madhya pradesh cm shivraj singh chauhan s

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का शनिवार को निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 85 साल के थे। पिता के निधन की सूचना मिलते ही...

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का शनिवार को निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 85 साल के थे। पिता के निधन की सूचना मिलते ही शिवराज सिंह चौहान मुंबई रवाना हो गए। बीजेपी के कई नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है। सांसद रीति पाठक ने ट्वीट कर शिवराज के पिता के निधन पर शोक जताया। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान के पिता के निघन पर शोक व्यक्त कर परिवार के प्रति संवेदना जताई है। 

 



 


 

रीति पाठक ने लिखा, प्रेम सिंह चौहान के निधन का दुखद समाचार मिला, ईश्वर उनकीआत्मा को शांति दे और शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दे। मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी ट्वीट कर शोक जताया। 
 

 


उन्होंने आगे लिखा, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के पिता के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में जगह दे. इस दुख की घड़ी में शिवराज जी और परिजनों के साथ सहभागी हूं। 


ये भी देखें... MP के EX CM Shivraj Singh Chaouhan के Father का Mumbai में निधन

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!