MP News : सिंधिया की खाली सीट पर BJP ने जॉर्ज कुरियन को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, सपा बोली- लगा था केपी यादव को मौका मिलेगा

Edited By meena, Updated: 20 Aug, 2024 07:05 PM

george kurien is bjp s rajya sabha candidate

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है..

भोपाल : मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हुई थी। कुरियन का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है। जॉर्ज कुरियन मोदी कैबिनेट में पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं।

PunjabKesari

कौन है जॉर्ज कुरियन जिन पर भाजपा ने जताया भरोसा

जॉर्ज कुरियन केरल के कोट्टायम के गांव कनककारी के रहने वाले हैं। वे मोदी कैबिनेट में एकमात्र ईसाई मंत्री है। उनके पास मत्सय पालन, पशुपालन-डेयरी और अल्पसंख्यक विभाग है। वे 1960 में महज 19 साल की उम्र में जनता दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसे लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। मगर वे आगे ही बढ़ते गए और बीते 4 दशकों से भाजपा में कई अहम पदों पर रहे। वे राष्ट्रीय कार्यकारी समिति सदस्य, बीजेवाईएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

सपा ने जॉर्ज कुरियन को उम्मीदवार बनाए जाने पर उठाए सवाल

जॉर्ज कुरियन को उम्मीदवार बनाए जाने पर राजनीति भी गर्मा गई है। सपा प्रवक्ता यश भारतीय ने X पर पोस्ट करके तंज कसा है। उन्होंने लिखा - यादव समाज यह मान कर चल रहा था कि बीजेपी केपी यादव को राज्यसभा भेजेगी। लेकिन, क्या भाजपा ने पिछड़ी जातियों को कभी सम्मान दिया है? यादव समाज के बड़े समुदाय को 29 में से एक भी सीट न देकर वंचित रखा है। भाजपा पिछड़ी जातियों को और पिछड़ा बनाने के लिए मनु स्मृति का अनुसरण करती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!