पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, कहा - राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Dec, 2024 11:53 AM

cm expressed grief over the demise of former prime minister

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सीएम ने जताया दुख

भोपाल। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दुख जताया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।

आरबीआई के गवर्नर, देश के वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री जैसे दायित्व को निभाते हुए उन्होंने अपनी कुशल और दूरदर्शी नीतियों से देश की आर्थिक समृद्धि के प्रयासों में सहभागिता की और विभिन्न चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया। देश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

आपको बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद दिल्ली के एम्स में मनमोहन सिंह को भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी गुरुवार की शाम को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!