कैबिनेट विस्तार पर कमलनाथ का तंज, कहा- 33 मंत्रियों में 14 विधायक नहीं

Edited By meena, Updated: 02 Jul, 2020 03:51 PM

kamal nath s stitch on cabinet extension

लंबे मंथन के बाद आखिरकार शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। इसमें 28 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शिवराज कैबिनेट के विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के...

भोपाल(इजहार): लंबे मंथन के बाद आखिरकार शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। इसमें 28 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शिवराज कैबिनेट के विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में मध्यप्रदेश का मंत्रिमंडल ऐसा मंत्रिमंडल है, जिसमें कुल 33 मंत्रियो में से 14 वर्तमान में विधायक ही नहीं है।
 


पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि 33 मंत्रियो में से 14 का वर्तमान में विधायक न होना संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है। यह सरासर प्रदेश की जनता के साथ मजाक है। आज के मंत्रिमंडल के गठन में कई योग्य, अनुभवी, निष्ठावान बीजेपी के वरिष्ठ विधायकों का नाम नहीं पाकर मुझे व्यक्तिगत तौर पर बेहद दुःख भी है।
 


इसके साथ ही उन्होंने नए मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के आज के मंत्रिमंडल के गठन पर मैं सभी नवीन मंत्रियो को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि प्रदेश के विकास में सभी मिल जुलकर कार्य करेंगे और प्रदेश के विकास में सहभागी बनेंगे।


आपको बता दे कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी ट्वीट करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल उठाते हुए बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा कि लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार 12 गैर-विधायकों को मंत्री बनाया गया। संवैधानिक लोकतंत्र है- जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन. शिवराज का लोकतंत्र- गद्दारों का, सत्ताभूख मिटाने के लिये, खरीद-फरोख्त द्वारा शासन। पूरा देश लोकतंत्र के चीरहरण पर शर्मिंदा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!