कांग्रेस के 3 प्रत्याशी घोषित, क्या दलबदलने वाले नेताओं को टक्कर दे सकेंगे ये चेहरे ?

Edited By meena, Updated: 06 Oct, 2020 07:03 PM

last four candidates of congress declared in mp

कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें बची हुई 3 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। जारी सूची में मुरैना से राकेश मावई, मेहगांव से हेमंत कटारे, मलहरा से राम सिया भारती का नाम घोषित किया है। वही बदनावर...

भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें बची हुई 3 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। जारी सूची में मुरैना से राकेश मावई, मेहगांव से हेमंत कटारे, मलहरा से राम सिया भारती का नाम घोषित किया है। वही बदनावर विधानसभा में अभिषेक सिंह टींकू को बदलकर कमल पटेल को मैदान में उतारा गया है। 
PunjabKesari
बता दें कि, कांग्रेस ने धार जिले की बदनावर विधानसभा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पहले अभिषेक सिंह टींकू को  बदनावर से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन टींकू की बजाय बदनावर से कमल सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इससे पहले पहली और दूसरी सूची में 24 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। अब कुल मिलाकर 27 उम्मीदार घोषित कर गिए गए हैं। हालांकि एक सीट राजगढ़ की ब्यावरा सीट पर प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!