Edited By Desh Raj, Updated: 12 Apr, 2026 05:45 PM

पहले की औलाद जहां माता-पिता को भगवान तुल्य समझती थी और सबसे ज्यादा सम्मान देती थी, वहीं आज के दौर में अपनी ईच्छापूर्ति और सपनों के लिए औलाद माता-पिता को भी रास्ते से हटाने के लिए पीछे नहीं हटती है।
मुरैना (रोहित शर्मा): पहले की औलाद जहां माता-पिता को भगवान तुल्य समझती थी और सबसे ज्यादा सम्मान देती थी, वहीं आज के दौर में अपनी ईच्छापूर्ति और सपनों के लिए औलाद माता-पिता को भी रास्ते से हटाने के लिए पीछे नहीं हटती है।
नाबालिग बेटी का सनसनीखेज कांड
मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के पोरसा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। घटना 29 मार्च की रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी से मिलना-जुलना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इसका विरोध कर रहे थे। लगातार रोक-टोक से नाराज होकर लड़की ने यह खतरनाक कदम उठाया।
खाना खाने के कुछ समय बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तुरंत उन्हें पोरसा अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई।
पुलिस को मिली मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग,प्रेमी के साथ रच रही साजिश
मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली। इसमें नाबालिग अपने प्रेमी से जहर लाने और पूरी साजिश पर चर्चा करती सुनाई दे रही है। इस सबूत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करीब चार दिन पहले स्वस्थ होकर लौटे पीड़ित दंपती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने नाबालिग और उसके प्रेमी के खिलाफ साजिश और ज'हर देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।