MP में BJP का घोषणापत्र जारी, हर साल 10 लाख नौकरियों का वादा

Edited By Vikas kumar, Updated: 17 Nov, 2018 02:38 PM

mp election bjp released its findings

बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे दृष्टिपत्र का नाम दिया गया है। महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया गया है। इसे नारी शक्ति संकल्प पत्र नाम दिया गया है। ग्वालि...

ग्वालियर:  बीजेपी ने अपना घोषणापत्र शनिवार को भोपाल में जारी कर दिया है। इसे दृष्टिपत्र का नाम दिया गया है। महिलाओं के लिए भी अलग से घोषणापत्र जारी किया गया है। नारी शक्ति संकल्प पत्र नाम से इस घोषणापत्र को ग्वालियर में एक बैठक के दौरान जारी किया गया है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अरुण जेतली, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ है, जब बीजेपी ने एक ही राज्य में दो घोषणापत्र जारी किया है।

बीजेपी के दृष्टिपत्र का लोकार्पण...

PunjabKesari

घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, "हमने अपने घोषणापत्र में विकास का रोडमैप तैयार किया है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने बहुत काम किया हैं। विकास के हर मापदंड पर हमारी पार्टी खरी उतरी है। हमने प्रदेश को बीमारू से विकासशील बनाया है।"

अरुण जेटली ने साधा कांग्रेस पर निशाना...
इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेतली ने भी अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जेटली ने कहा, "कांग्रेस के पास विकास की नीति नहीं है। एक युग कांग्रेस का था, 1993 से 2003 का, जब कांग्रेस गई तो प्रदेश को बर्बाद और तबाह कर गई थी। लेकिन पिछले 15 सालों में शिवराज सिंह और भाजपा ने जो विकास किया, आज कोई नहीं कह सकता कि बीमारू राज्यों में 'म' मध्यप्रदेश का था।"


किसानों के लिए दृष्टिपत्र में घोषणाएं...

  • कृषि सिंचाई व्यवस्था का 80 लाख हेक्टेयर तक विस्तार।
  • किसानों के खाते में सीधे बोनस देने की योजना।
  • छोटे किसानों को कृषक समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा।
  • सहकारी संस्थाओं द्वारा दिए जाने वाले वार्षिक फसली ऋण को बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपए करेंगे।
  • प्राथमिक कृषि साख समितियों की संख्या बढ़ाकर 12 हजार करने की घोषणा।
  • स्वयं सहायता समूहों और निजी संस्थाओं की सहायता से ब्लॉक और पंचायत में बीज के भंडारण की व्यवस्था करेंगे।
  • प्रदेश में मौसम विज्ञान निगम की स्थापना।
  • प्रदेश की सभी मंडियों को ई-नाम से जोड़ने का वादा।

छात्रों के लिए दृष्टिपत्र में घोषणाएं...

  • 12वीं क्लास में 75% से ज्यादा लाने वाली विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी।
  • लड़कियों को स्कूल और कॉलेज में सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने नई मुक्ता योजना लाई जाएगी।
  • आत्मसुरक्षा के लिए कॉलेज में लड़कियों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी जाएगी, गर्ल्स हॉस्टल की क्षमता दोगुनी करेंगे।
  • विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स की सीटें बढ़ाई जाएंगी।
  • स्कूली छात्राओं को लिए फ्री सफर की सुविधा।
  • सामान्य वर्ग के बच्चों को भी मुफ्त शिक्षा पीएचडी तक।
  • हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य।
  • मछुआरों को किसानों की तर्ज पर रुपे कार्ड दिए जाएंगे।
  • शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 10 नए प्रौद्योगिकी इनक्यूबेटर स्थापित होंगे 

महिलाओं के लिए दृष्टिपत्र में घोषणाएं...

  • यात्री और शहरी बसों में महिलाओं को छूट, 60 साल से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा।
  • हर थाने में महिला उपनिरीक्षक सिर्फ महिलाओं से जुड़े मामले देखेगी।

स्वास्थ के लिए घोषणाएं...

  • दीनदयाल चलित अस्पताल, जननी एक्सप्रेस, स्वास्थ कैंप के द्वारा सभी मरीजों तक सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य।
  • इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होंगे।
  • अगले पांच वर्षों में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को ई-स्वास्थ रिकॉर्ड के नाम से जोड़ा जाएगा।
  • दवाइयों पर होने वाले खर्च को कम करने के लिए सरकारी अस्पताल में जेनेरिक दवाइयां की उपलब्धता व भंडारण को सुनिश्चित किया जाएगा।
  •  भारत योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख प्रतिवर्ष तक मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।प्रदेश में गरीब परिवारों को आयुष्मान
  • अगले पांच वर्षों में सुलभ किफायती और न्यायसंगत सेवा प्रणाली के माध्यम से सार्वभौमिक स्वास्थ कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा।
  • अगले पांच वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में 2980 नए उपकेन्द्र स्थापित किए जाएंगे।
  • एक वर्ष के भीतर हर जिले में ट्रामा सेंटर की स्थापना पूर्ण कर ली जाएगी।

शहरी नियोजन व नीति...

  • प्रदेश के चार बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर को महानगरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
  • मिनी स्मार्ट सिटी का होगा निर्माण।
  • ग्वालियर-जबलपुर में मेट्रो लाने की तैयारी।
  • ग्रीन सिटी में बदले जाएंगे शहर
  • नर्मदा-मालवा के सभी प्रोजेक्ट पूरे होंगे।
  • 2022 तक शहरी क्षेत्रों में सभी परिवारों के लिए किफायती आवास मुहैया कराएंगे।
  • राज्यों में बढ़ते हुए शहरीकरण को संतुलित कर पर्यावरण को अनुकूलित बनाया जाएगा।
  • 2023 तक सभी परिवारों को सीवरेज कनेक्सन देंगे।
  • शहरी क्षेत्रों में बढ़ते प्रदुषण के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निःशुल्क पंजियन। 

सांसकृतिक क्षेत्रों को भी बढ़ावा...

  • हम प्रदेश के सभी धार्मिक और एतिहासिक प्रतीकों की रक्षा और जीर्णोद्धार के लिए प्रयास करेंगे और गौरी सोमनाथ मंदिर, शिवपुरी के सोमनाथ मंदिर, छात्रसाल का मक़बरा आदी धार्मिक स्थलों का विशेष संरक्षण किया जाएगा।
  •  क्षिप्रा धरोहर बोर्ड का गठन।
  • जबलपुर में रानी दुर्गावती, रामगढ़ में रानी अवंती बाई लोधी, उज्जैन में दुर्गादास राठौर, अलीराजपुर में चंद्रशेखर आजाद के सम्मान में स्मारक।
  • टंट्या भील और आदिवासी नायको के सम्मान में पातालपानी और वनवासी महानायक परिसर।

अन्य बड़ी घोषणाएं...

  • नर्मदा एक्सप्रेस-वे, चंबल एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • बिजली की क्षमता को 14000 मेगावाट तक ले जाएंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए नल-जल योजना भी लाएंगे।
  • नए वेतन आयोग की स्थापना की जाएगी। कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा। 
  • हर साल 10 लाख रोजगार का वादा।
  • युवा उद्यमियों को स्टार्टअप की सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित करेंगे।
  • व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना करने का लक्ष्य रखा।
  • मूल्य स्थिरीकरण कोश जो पहले 500 करोड़ रुपए से आरंभ हुआ था, उसे बढ़ा कर 2000 करोड़ करेंगे।
  • फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी बनाएंगे।
  • टूरिज्म यूनिवर्सिटी भी खोली जाएगी।
  • निवेशकों के लिये 12 नये क्लस्टर।
  • सुविधाओं से लैस गौशालाओं की संख्या बढ़ेगी
  • हर साल 50 हजार लाभार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 1000 करोड रुपए का वार्षिक बजट। 
  • राज्य स्तरीय कारीगर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!