MP के इस शहर में 100 रुपए से भी महंगा बिका पेट्रोल, जनता बोली- मोदी जी बुरे दिन वापस लौटा दो

Edited By meena, Updated: 28 Jan, 2021 07:29 PM

petrol sold more than rs 100 in mp

मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पेट्रोल डीजल 100 रुपए से ज्यादा महंगा बिका। राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश दूसरा ऐसा राज्य बन गया। जहां पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाई गई है। इसका खामियाजा आम जनता...

अनूपपुर(विनय शुक्ला): मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पेट्रोल डीजल 100 रुपए से ज्यादा महंगा बिका। राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश दूसरा ऐसा राज्य बन गया। जहां पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाई गई है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाकर पता नहीं क्या चाहती है? इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से सवाल किया कि जनता इस कमरतोड़ महंगाई में कहां जाए।

PunjabKesari

पहले वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने लोगों की आर्थिक स्थिति खराब कर दी। अब सरकार लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी करके जनता को तड़पने के लिए मजबूर कर दिया है। मध्य प्रदेश में पहली बार इतना महंगा पेट्रोल डीजल बेचा गया। इतना ही नहीं, पेट्रोल और डीजल के दाम में पिछले 10 दिन में सात बार वृद्धि हुई है। राजस्थान के बाद मप्र सरकार देश में सबसे ज्यादा वैट वसूलती है। पेट्रोल पर 38 व डीजल पर 28 फीसद वैट मप्र में लिया जा रहा है। यही कारण है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!