प्रेमचंद गुड्डू ने थामा हाथ, कहा- सिंधिया की प्रताड़ना से छोड़ी थी कांग्रेस(Video)

Edited By meena, Updated: 31 May, 2020 03:41 PM

पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने पीसीसी कार्यलय पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रेमचंद गुड्डू को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, रामनिवास रावत और कई नेताओं की मौजूदगी...

भोपाल(इजहार हसन खान): पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने पीसीसी कार्यलय पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रेमचंद गुड्डू को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, रामनिवास रावत और कई नेताओं की मौजूदगी मे सदस्यता दिलवाई गई। इस दौरान प्रेमचंद गुड्डू ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण कांग्रेस छोड़ी थी।

PunjabKesari

काफी समय से चल रही थी घर वापसी की चर्चा
प्रेमचंद गुड्डू की कांग्रेस में वापसी की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से मुलाकात के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे कांग्रेस में वापसी कर सकते है। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही गुड्डू ने सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और लगातार बयानबाज़ी करने लगे। जिसके बाद बीजेपी ने गुड्डू को नोटिस भेज जवाब मांगा था। जवाब ना मिलने पर बीजेपी ने गुड्डू को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया था।

PunjabKesari

ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से छोड़ी पार्टी
कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद गुड्डू ने कहा कि मैं आज मानसिक रूप से अच्छा महसूस कर रहा हूं। जब मैं बीजेपी में गया ऐसी कोई रात नहीं थी जिसमें मुझे चैन से नींद आई हो। पार्टी बदलने की वजह बताते हुए गुड्डू ने कहा कि मैंने पहले कांग्रेस भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से छोड़ी थी और अब बीजेपी भी उन्ही की वजह से छोड़ी है। आरोप लगाते गुए गुड्डू ने कहा कि सिंधिया ने उज्जैन का सांसद रहते हुए मेरा कोई काम नहीं होने दिए थे जिस कारण मुझे कांग्रेस छोड़नी पड़ी थी।

PunjabKesari

सांवेर से हो सकते हैं उम्मीदवार
गुड्डू के कांग्रेस में दोबारा शामिल होने के बाद कयासों का दौर भी शुरु हो गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी गुड्डू को उपचुनाव में सांवेर से टिकट दे सकती है। गुड्डू बीजेपी में शामिल हुए तुलसीराम सिलावट के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि गुड्डू चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह पार्टी हाईकमान तय करेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!